जहरीली शराब ने मचाया तांडव, मृतकों की संख्या में लगातार इजाफा

छपरा : जहरीली शराब के सेवन से मरने वालो के आकड़ो में लगातार इजाफा हो रह है। बिहार में अभी तक जहरीली शराब की वजह से 42 लोगों की मृत्यु हुई है। वही अब इस मामले में बिहार के आबकारी मंत्री सुनील कुमार ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री सुनील कुमार ने कहा जहरीली शराब से अब तक 42 लोगों की मृत्यु हुई है और यह औपचारिक आंकड़ा है। यह आंकड़ा जिला प्रशासन द्वारा बताया गया है। मामले में अभी विभागीय जांच की रिपोर्ट नहीं सामने आई है।
13 दिसंबर से शुरू हुआ जहरीली शराब का तांडव
बता दें कि छपरा में जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला मंगलवार से शुरू हुआ, जो कि थमने का नाम नहीं ले रहा है। बताया जाता है कि सभी लोगों ने बीते सोमवार की शाम में एक जगह पर शराब पी रखी थी। इसके बाद मंगलवार के दिन से उनकी हालत बिगड़ने लगी। शाम में सभी को मशरख स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के बाद छपरा रेफर किए जाने पर तीन लोगों की मौत हो गई थी।



