मनोरंजन

जन्मदिन पर महाकाल की शरण में पहुंचे अक्षय कुमार

Akshaya kumar : उज्जैन। आज 9 सितंबर को बाबा महाकाल की शरण में अभिनेता अक्षय कुमार और क्रिकेटर शिखर धवन पहुंचे। एक साथ महाकाल के दरबार में पहुंचे सेलिब्रिटी ने भस्मारती में हिस्सा लिया। महाकाल मंदिर पहुंचे अक्षय कुमार के साथ बेटा आरव, भांजी सिमर और बहन अलका भी पहुंचे थे।

जन्मदिन पर बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद

गौरतलब है कि आज अक्षय कुमार का जन्मदिन भी है। इस मौके पर वह बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे। मंदिर में दर्शन करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि उन्होंने देश की तरक्की की कामना की है। बता दें अक्षय ने OMG2 की शूटिंग के बाद उन्होंने फिर से उज्जैन आने का वादा किया था।

Read more: इन राज्यों में भारी बारिश संभव, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भस्म आरती में हुए शामिल

Akshaya kumar : अक्षय शनिवार देर रात दो बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां वो धोती-कुरते में दिखे और भस्म आरती दर्शन किए। आरती के दौरान अक्षय भक्ति में डूबे दिखे। उन्होंने आने वाली फिल्म मिशन रानीगंज की सफलता के लिए प्रार्थना भी की। उनके साथ शिखर धवन भी बैठे थे।

 

Related Articles

Back to top button