देश

जनता कर्फ्यू का आदेश, मकान-दुकान, स्कूल कॉलेज सब बंद

Total public curfew Imposed इंफाल: मणिपुर के हिंसाग्रस्त चुरचंदपुर में अज्ञात उपद्रवियों द्वारा वन विभाग के भवन में आग लगाए जाने के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने चुरचंदपुर जिले के कइ गांवों में जनता कर्फ्यू लगा दिया गया है। इन गांवों में अब किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। वहीं, दुकान बाजार सभी बंद रहेंगे और वाहनों की आवाजाही भी बंद रहेगी

मिली जानकारी के अनुसार चुरचंदपुर जिले के राजस्व क्षेत्राधिकार के तहत विशेष रूप से कांगवाल, तुईबॉन्ग और चौराचांदपुर में तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक टोटल जनता कर्फ्यू लगाया गया है। इसके तहत अपने-अपने आवास के बाहर किसी भी व्यक्ति के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।

Read more: Raigarh News: शासन के नियमानुसार करें कार्य अन्यथा होगी कार्यवाही-कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा

गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात अज्ञात लोगों के एक समूह ने तुईबोंग इलाके के वन क्षेत्र अधिकारी के भवन में आग लगा दी। आग में लाखों की सार्वजनिक संपत्ति नष्ट हो गई और कई सरकारी दस्तावेज जल गए। मालूम हो कि आरक्षित वन क्षेत्रों से कूकी ग्रामीणों को बेदखल करने के अभियान के खिलाफ स्थानीय आदिवासी पिछले कुछ महीनों से आंदोलन कर रहे हैं।

Total public curfew Imposed चूड़चंदपुर जिले के न्यू लमका में शुक्रवार को उस जगह पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी, जहां मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह एक जनसभा को संबोधित करने वाले थे। लेकन झड़प के बाद सीएम का जनसभा स्थगित कर दी गई थी।

Related Articles

Back to top button