छह वर्ष की मासूम बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म.. – RGH NEWS
देश

छह वर्ष की मासूम बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म..

Punjab News: फगवाड़ा (कपूरथला). छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने तथा उसे धमकाने के आरोप में थाना रावलपिंडी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. शहर के नजदीकी गांव निवासी पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया

Read more: JDU अध्‍यक्ष ललन सिंह ने अपने पद से आखिर क्यों दिया इस्‍तीफा?

जानकारी के अनुसार (Punjab News) नसीम मोहम्मद मियां निवासी लार्ड शिवा वेलफेयर चेरिटेबल ट्रस्ट आश्रम, भबियाणा हाल निवासी दनचकला सहरसा बिहार ने उसकी छह साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया. एसएचओ रावलपिंडी इंस्पेक्टर उषा रानी ने नसीम मोहम्मद मियां के खिलाफ विभिन्न धाराओं व पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज करके आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है.

Read more: GANGSTER TAPAN SARKAR के घर पुलिस का छापा, नौ महीने पुराने हत्याकांड में गैंगस्टर तपन सरकार शामिल…

Punjab News : पीड़िता के परिजनों के मुताबिक शिकायत दी कि वह रोजाना की तरह रविवार को भी काम कर रहे थे. उनके साथ उसकी छह वर्षीय बच्ची भी थी. वहां पर पहले ही दिन काम करने के लिए नसीम मोहम्मद हाल निवासी सहरसा बिहार भी काम करने के लिए आया और उनकी छह वर्षीय बच्ची को लहसुन छिलवाने के बहाने कमरे में ले गया. वहां पर उससे दुष्कर्म करने लगा. बच्ची की चीख सुनकर वह कमरे में पहुंचे तो आरोपी वहां से भागने लगा तो उसे पीछा करके पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. एसएचओ के अनुसार आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.

Related Articles

Back to top button