छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़: 8 बच्चे समेत 18 लोग हुए फूड प्वॉइजनिंग के शिकार

कोरबा: कुसमुंडा थाना अंतर्गत पाली पडनिया गांव में ग्रामीण फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हुए हैं. 8 बच्चे समेत 18 लोग हुए फूड प्वॉइजनिंग शिकार हुए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक तीन बच्चे समेत एक महिला की हालत गम्भीर बताई जा रही है. 108 और 112 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं जिला अस्पताल में बेड खाली नहीं होने के कारण भर्ती मरीजों को जमीन पर लिटाया गया है. शादी कार्यक्रम में भोजन करने के बाद ग्रामीण फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हुए हैं. एक के बाद एक उल्टी दस्त की शिकायत होने पर हड़कंप मच गया है.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button