छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने जारी किए दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे…

CG news:- जो स्‍टूडेंट्स इस वर्ष छत्‍तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर विजिट कर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं।

हाईस्कूल (कक्षा दसवीं) में टॉप
राहुल यादव, प्रथम स्थान
अंक – 593 हायर सेकेंडरी (कक्षा बारहवीं) में टॉप
विधि भोसले, प्रथम स्थान
अंक – 491

रिजल्ट का प्रतिशत– हाईस्कूल (कक्षा दसवीं)
75.05 प्रतिशत तो वहीं हायर सेकेंडरी (कक्षा बारहवीं)
79.96 प्रतिशत

मंडल ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर:- मंडल द्वारा हेल्पलाइन नंबर 18002334363 जारी किया गया है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से परिक्षार्थी आज से 18 मई तक अपनी समस्या के समाधान के लिए रविवार के अलावा सप्ताह के अन्य दिन सुबह 10:30 से 1:30 और दोपहर दो से 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

  • छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2023 में कुल 3,37,569 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये।
  • इनमें से 3,30,681 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 1,52,891 बालक तथा 177,790 बालिकायें सम्मिलित हुई, जिनमें से 3,30,055 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये।
  • परीक्षार्थियों में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,09,903 (33.30 प्रतिशत) है, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,19,901 (36.32 प्रतिशत) है तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 17,914 (5.43 प्रतिशत) है। 03 परीक्षार्थी पास श्रेणी में उत्तीर्ण हुये हैं।

हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2023 में कुल 3,28,121 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये। इनमें से 3,23,625 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 1,43,919 बालक तथा 1,79,706 बालिकायें सम्मिलित हुई, जिनमें से 3,23,266 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये।घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2,58,500 है अर्थात् कुल 79.96 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 83.64 तथा बालकों का प्रतिशत 75.36 है।प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 87,140 (26.96 प्रतिशत) है, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,45,965 (45.15 प्रतिशत) है तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 25,377 (7.85 प्रतिशत) है। 18 परीक्षार्थी पास श्रेणी में उत्तीर्ण हुये हैं। 22,751 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता है।

Related Articles

Back to top button