छत्तीसगढ़ CM बोले- BJP पगला गई है.... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ CM बोले- BJP पगला गई है….

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, राजस्थान में ED की कार्रवाई बता रही है कि भारतीय जनता पार्टी पगला गई है। वो राजस्थान में भी हारने वाली है। 12-12 साल पुराना कोई केस है उसको लेकर अभी जांच कर रहे हैं। इसका मतलब यह है कि वो डिस्टर्ब करना चाहते हैं। सीएम रायगढ़ दौरे पर जाने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को मीडिया से बात कर रहे थे।

भूपेश बघेल ने कहा कि, यह भाजपा की बौखलाहट है, उसके अलावा दूसरा कुछ हो नहीं सकता, इस तरह से जांच एजेंसियों की कार्रवाई यह साफ कर रही है। दरअसल, राजस्थान में पेपर लीक मामले को लेकर गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर छापा मारा और करीब 11 घंटे तक पूछताछ की थी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद
पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

शिष्टाचार की बात न करे बीजेपी

पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद के बयान पर भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि, शिष्टाचार का पालन तो उन लोगों को करना चाहिए। सोनिया गांधी भी तो प्रधानमंत्री की बहू हैं, उनके बारे में हमारे विश्व गुरु ने क्या-क्या बोला है। बीजेपी ने किन-किन शब्दों का प्रयोग किया है, सब जानते हैं। प्रोटोकॉल और शिष्टाचार का पालन उन्हें करना चाहिए।

हमने 5 साल में भरोसा हासिल किया है

भूपेश बघेल ने कहा कि, गारंटी या घोषणा तो कोई भी कह सकता है। जैसे की सभी के हाथों में 15-15 लाख आ गए, सब के अच्छे दिन आ गए, दो करोड़ लोगों को हर साल नौकरियां भी मिल गई। रमन सिंह ने 2100 रुपए दिए थे, वह मिल चुके हैं, आदिवासियों को जर्सी गाय भी मिल चुकी है, आदिवासियों के घर में दूध की नदियां बह रही हैं। सवाल इस बात का है कि गारंटी या घोषणा पर भरोसा किसका है? हमने 5 साल में वह भरोसा हासिल किया है।

भूपेश बघेल और रमन सिंह।
भूपेश बघेल और रमन सिंह।

सीएम और सीएम मैडम की कब होगी जांच

ED-IT की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्रियों के बयान को लेकर भूपेश ने कहा कि, ये CBI से जांच करवाने के लिए हाईकोर्ट गए हैं। उसके बाद इंटरपोल को भी जांच कर लेनी चाहिए। चिटफंड के जो घोटाले हुए, पनामा के जो घोटाले हुए उसकी जांच क्यों नहीं हो रही है? सीएम और मैडम सीएम की जांच कब होगी? हेमंत बिस्वा सरमा की जो जांच है, वो क्लोज हो गई है क्या? वो क्यों नहीं हो रही है।

अजित पवार को क्लोजर रिपोर्ट क्यों?

सीएम ने कहा यह भी बताएं कि अजित पवार को क्लोजर रिपोर्ट क्यों भेज दी गई? महादेव ऐप के लिए हमने तो लुक आउट सर्कुलर जारी किया है, केंद्र सरकार उन लोगों को क्यों नहीं पकड़ रही है? क्या साथ-गांठ है उनके साथ, जो महादेव ऐप को बंद नहीं कर रहे हैं। लिकर की बात कर रहे हैं तो फैक्ट्री मालिकों को क्यों छोड़ा हुआ है? क्या समझौता हुई है हुआ है यह तो बताएं?

Related Articles

Back to top button