छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 19 ट्रेनें 12 दिनों तक रहेंगी रद्द, देखें लिस्ट... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 19 ट्रेनें 12 दिनों तक रहेंगी रद्द, देखें लिस्ट…

Train Cancel List छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 19 ट्रेनों को रेलवे प्रशासन ने 12 दिनों के लिए रद्द कर दिया है। रेलवे ने कारण बताते हुए कहा है कि हावड़ा-मुंबई मेन लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बिलासपुर–चांपा सेक्शन में चौथी लाइन का काम चल रहा है। इस दौरान सक्ती स्टेशन की रिमॉडलिंग और चौथी लाइन से जोड़ने का कामकिया जाएगा। रेलवे को यह काम पूरा करने में 22 अगस्त तक का समय लगेगा। 10 से 22 अगस्त तक बिलासपुर से चलने वाली 08738 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर, रायगढ़ से चलने वाली 08737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल और बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसके बाद 9 से 22 अगस्त तक बिलासपुर से चलने वाली 08736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

 

 

Read more TVS Raider Super Squad भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स…

 

Related Articles

Back to top button