छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, हादसे में पति-पत्नी की मौत….

CG News दुर्ग जिले में भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। शिवनाथ नदी पर बने ब्रिज में शनिवार देर रात हादसा हो गया। हादसे में स्कूटर सवार पति पत्नी की मौत हो गई। मृतक दुर्ग के पोलसायपारा के रहने वाले थे। राजनांदगांव से दुर्ग लौटते समय देर एक कार ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी।

 

जानकारी के मुताबिक पोलसायपारा निवासी ज्ञानचंद लेखवानी (56) अपनी पत्नी वंदना लेखवानी (45 साल) के साथ स्कूटर से राजनांदगांव गए थे। वहां उनके परिचित के यहां संगीत कार्यक्रम था। दोनों पति-पत्नी राजनांदगांव से दुर्ग की ओर स्कूटर में आ रहे थे। रात 12.30 बजे के करीब जैसे ही वो लोग शिवनाथ ब्रिज के ऊपर पहुंचे कार CG 07 BF 5195 उन्हें सामने से टक्कर मार दी।

 

जिस कार ने टक्कर मारी वो किसी संजय सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। कार की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों पति पत्नी 300 मीटर तक घिसटते चले गए और ब्रिज के साइड वॉल से टकरा गए। वहां से जा रहे लोग जब तक पहुंचे कार सवार वहां से कार छोड़कर भाग निकले थे। सूचना मिलते ही पुलगांव पुलिस मौके पर पहुंची। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर्स ने उन्हेंं मृत घोषित कर दिया।

 

Also Read Petrol-Diesel Price Today: क्रूड ऑयल की कीमतों में फिर आई गिरावट! जानें पेट्रोल-डीजल के नए रेट….

 

 

कार का एयर बैग खुलने से अंदर बैठे लोग सुरक्षित
CG News बताया जा रहा है कि कार का एयर बैग नहीं खुलता तो इस सड़क दुर्घटना में मौत का आंकड़ा और बढ़ जाता। एयर बैग खुल जाने से उसमें सवार लोग सुरक्षित बच गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मृतक पति-पत्नी।

Related Articles

Back to top button