छत्तीसगढ़ में वोटिंग से पहले नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ में वोटिंग से पहले नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट

Cg News: बस्तर में वोटिंग से ठीक एक दिन पहले 2 जगहों पर नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर सर्चिंग से लौट रहे जवानों को निशाना बनाने की कोशिश की। कांकेर जिले के छोटे बेठिया थाना इलाके के रेंगावाही गांव के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया। जिसमें एक जवान और एक मतदानकर्मी घायल हुए हैं।

Read more: Raigarh News: कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने कोड़ातराई में धान तौलाई कर धान खरीदी का किया शुभारंभ

Cg News दूसरी घटना बीजापुर में हुई है। वहीं, नारायणपुर जिले के मुरहापदर में पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से 4 किलो वजनी एक IED को नष्ट किया है। नक्सलियों ने ये IED जवानों और आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाया था। IED को नष्ट करने के दौरान ITBP जवान आमिर खान को हल्की चोट भी आई है। इलाज के लिए नारायणपुर लाया गया है।

 

Related Articles

Back to top button