देश

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में पिकअप गिर ने से 24 लोग हुए घायल.

CG NEWS कवर्धा में सगाई समारोह से लौट रहा आदिवासी परिवार दुर्घटना का शिकार हो गया। तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। इस हादसे में सभी लोग घायल हुए हैं। जिनका अलग-अलग जगह इलाज चल रहा है।

CG NEWSकवर्धा जिले के लोहारा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी। पिकअप में बच्चों सहित 24 लोग सवार थे। इस हादसे में सभी लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि आठ की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।बीती रात घानीखुटा घाट पर यह घटना हुई है। जानकारी के मुताबिक, आदिवासी परिवार सगाई समारोह में सराईपतेरा गया था। सगाई समारोह से घर लौटने के दौरान हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी को इलाज के लिए लोहारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहां सभी का इलाज चल रहा। आदिवासी परिवार दशरंगपुर पुर चौकी के पेंड्रा का रहने वाला है। हादसे में घायल लोगों की सूची भी जारी की गई है। गंभीर हाल में नौ लोगों को कवर्धा रेफर किया गया है।

 

Also Read Raigarh News: बेटे की शादी में मिले उपहार को मजदूर पिता देगा वृद्धाश्रम में दान….

 

Related Articles

Back to top button