छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी, 16 मार्च से प्रदेश भर में हल्की बारिश के आसार…

CG News छत्तीसगढ़ में अब हर दिन गर्मी बढ़ती जा रही है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और जगदलपुर का तापमान बढ़ा है। 37.3 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रायगढ़ है। जबकि रात में हल्की ठंड रहती है। मौसम एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये अचानक नहीं बल्कि बेहद धीमी गति से हो रहा है। कुछ हिस्सों से आ रही ठंडी हवाओं ने गर्मी बढ़ने की रफ्तार को थाम रखा है। लेकिन मार्च के आखिरी में सूरज तकलीफ बढ़ाएगा।

बदलते मौसम को लेकर मौसम विभाग के एक्सपर्ट HP चंद्रा ने कहा, 13 मार्च सोमवार को उत्तर, उत्तर पश्चिम की ओर से हवाएं छत्तीसगढ़ आने की संभावना है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके कारण अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है लेकिन तापमान में बढ़ोतरी का क्रम लगातार बने रहने की संभावना है।

 

सबसे गर्म शहर रायगढ़
9 मार्च से 12 मार्च तक प्रदेश के हर हिस्से में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है। माैसम विभाग के मुताबिक 9 मार्च को सबसे गर्म शहर 37.2 डिग्री के साथ महासमुंद था और सबसे ठंडा 13.7 डिग्री के साथ नारायणपुर। मगर इस दिन के बाद लगातार सबसे गर्म शहर रायगढ़ रहा है। 10 मार्च को रायगढ़ 37, 11 मार्च को 36.9 और 12 मार्च को 37.3 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा है।

 

ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी रायगढ़ ही सबसे गर्म शहर होगा। इसके पीछे की वजह है, यहां लगातार इंडस्ट्रियल एक्टिविटी के लिए पेड़ों का काटा जाना, डस्ट का हवा में बढ़ना और उद्योगों से निकलने वाली गर्मी है जो इस शहर कि फिजा को भी लगातार गर्म करती जा रही है।

 

ALSO READ छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी, 16 मार्च से प्रदेश भर में हल्की बारिश के आसार…

 

 

बारिश के भी आसार

CG Newsमौसम विभाग के मुताबिक आगामी 48 घंटों में तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है । इसके 1 या 2 दिन बाद फिर से 2- 3 डिग्री की गिरावट भी संभावित है । 14 ,15 और 16 मार्च तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर बिजली गिरने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है।

 

Related Articles

Back to top button