छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल खत्म…संघ ने लिया फैसला

Patwaris strike postponed in Chhattisgarh रायपुरः छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल अब खत्म हो गई है। जनता को हो रही असुविधाओं को देखते हुए पटवारी संघ ने ये फैसला लिया है। पटवारी संघ का प्रतिनिधि मंडल जल्द ही सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात करेंगे। पटवारी संघ के अध्यक्ष भागवत कश्यप ने कहा कि जनता की समस्या को देखते हुए हमने अपने हड़ताल को खत्म करने का फैसला लिया है।
Read more: हर विकासखंड मुख्यालय में बनेगा मॉडल जैत खाम
गौरतलब है कि राजस्व पटवारी संघ अपने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। इससे राजस्व से संबंधित कई प्रभावित हो रहे थे। वहीं सरकार की ओर हड़ताली पटवारियों को मनाने की कवायद जारी थी। राजस्व सचिव से कई दौर की बातचीत भी हुई थी।
Patwaris strike postponed in Chhattisgarh क्या है पटवारियों की मांगें
- वेतन विसंगति को दूर कर वेतन में बढ़ोत्तरी की जाए।
- वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन किया जाए. राजस्व निरीक्षक के कुल पदों मे 50% पर पटवारियों के वरिष्ठता के आधार पर और 50% पदों पर विभागीय परीक्षा के आधार पर प्रमोशन किया जाए. साथ ही 5 वर्ष पूर्ण कर चुके पटवारियों को राजस्व निरीक्षक का प्रशिक्षण दिलाया जाए।
- संसाधन और भत्ते की मांग।
- स्टेशनरी भत्ते की मांग।
- अतिरिक्त प्रभार के हल्के का भत्ता की मांग।
- पटवारी भर्ती के लिए योग्यता स्नातक करने की मांग।
- मुख्यालय निवास की बाध्यता समाप्त की जाए।
- बिना विभागीय जांच के एफआईआर दर्ज ना किया जाए।



