छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजनों के लिए इतने पदों पर निकली भर्ती, जरूरी होंगे ये आवश्यक कागजात! – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजनों के लिए इतने पदों पर निकली भर्ती, जरूरी होंगे ये आवश्यक कागजात!

Cg News: छत्तीसगढ़ की राजधानी मे अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर 3 दिसंबर को दिव्यांगजनो के लिए प्लेसमेंट कैंप को आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में नया रायपुर में कार्यरत अंतर्राष्ट्रीय बीपीओ कंपनी स्क्वेयर बिजनेस सर्विस लिमिटेड द्वारा कस्टमर सर्पाेर्ट एक्जीक्यूटिव के कुल 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। चलिए जानते है क्या -क्या आवश्यक दस्तावेज लगेंगे।

3 दिसंबर के लिए समय निर्धारित समय

इस प्लेसमेंट में अस्थिबाधित दिव्यांगजन 3 दिसंबर को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक विशेष रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर सिविल लाइन्स  रायपुर में उपस्थित हो सकते हैं।

**इन पदों के लिए आवश्यक कागजात **

इन पदों के लिए अभ्यर्थी समस्त दस्तावेजों

*12वी उत्तीर्ण अंकसूची

* स्नातक या स्नातकोत्तर अंकसूची

*दिव्यांगता प्रमाण-पत्र

*स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र

*रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र

*आधार कार्ड आदि के फोटोकॉपी

*एक प्रति एवं दो पासपोर्ट साइज के फोटो

इन सभी दस्तावेजो के साथ कैम्प में उपस्थित हो सकते हैं।

आयु सीमा / योग्यता

इस प्लेसमेंट कैम्प में छत्तीसगढ़ राज्य के 18 से 40 वर्ष के कम से कम 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी तथा हिन्दी या अंग्रेजी भाषा में प्रभावी संचार कुशलता एवं कम्प्यूटर का प्रारंभिक ज्ञान रखने वाले अस्थिबाधित दिव्यांगजन शामिल हो सकते हैं।

वेतन :- इन पदों के लिए 10500 से 15000 रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

इन पदों का कार्यस्थल सीबीडी नया रायपुर होगा। इन पदों के चयन में अनुभवी को प्राथमिकता दी जायेगी।

दूरभाष नंबर:- इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय पर दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button