छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
छत्तीसगढ़ में कॉन्स्टेबल के 124 पदों पर निकली भर्ती,पढ़े पूरी डिटेल्स
छत्तीसगढ़ में कॉन्स्टेबल के 124 पदों के लिए भर्ती निकली है। भर्ती प्रक्रिया के लिए बिलासपुर और रायगढ़ को केंद्र बनाया गया है। 16 नवंबर से 24 दिसंबर तक चलेगी। यहां करीब 70 हजार अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। 2013 के बाद यह भर्ती परीक्षा हो रही है।
ASP आकाश मरकाम ने बताया कि रायगढ़ के उर्दना पुलिस ग्राउंड में तैयारियां की जा रही हैं। यहां रायगढ़, सक्ती, जांजगीर चांपा और सारंगढ़ के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इस दौरान लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, 100 मीटर और 800 मीटर दौड़ का आयोजन होगा।



