छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन कम पड़ेगी ठंड, मिलेगी ठंडी से थोड़ा राहत..

छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन कम पड़ेगी ठंड..
CG weather News : प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पूर्व से आ रही हवाओं के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बीते दो दिनों में रात का पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ा है। जिससे ठंड थोड़ी कम हुई है। वहीं दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री का इजाफा हुआ है। अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है।
प्रदेश में मंगलवार को सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 30 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
Read more: Sensex Opening Bell : निवेशकों की बल्ले-बल्ले, शेयर बाजार में लौटी हरियाली
रायपुर में मंगलवार रात का तापमान 14.7 से बढ़कर 15.6 डिग्री पहुंच गया। जो औसत न्यूनतन तापमान से 3 डिग्री अधिक था। बिलासपुर में रात का पारा 13.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का औसत तापमान 1 डिग्री अधिक रहा।
बुधवार को शहरों का अधिकतम तापमान
CG weather News : रायपुर का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री रहा।
दुर्ग का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
बिलासपुर में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री रहा।
पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री ।
अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
जगदलपुर का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया।


