छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
छत्तीसगढ़ के पुलिस महकमे में 2 IPS और 3 SPS अफसरों का तबादला..

CG Transfer News रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने आज शाम दो आईपीएस अधिकारियों के साथ पांच राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। निखिल अशोक कुमार राखेचा को सीएसपी भिलाई नगर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाकर नारायणपुर भेजा गया है।
Read more: एकतरफा प्यार की आग ने ख़ाक कर दी जिंदगी,जानें क्या था मामला
CG Transfer News उनके अलावा 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी बैंकर वैभव रमनलाल को सीएसपी दुर्ग से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर शिफ्ट किया गया है। राज्य पुलिस सेवाअधिकारी विश्वदीपक त्रिपाठी सीएसपी कोरबा से सीएसपी भिलाई नगर, मणिशंकर चंद्रा डीएसपी दुर्ग से सीएसपी दुर्ग और शेर सिंह बंदे डीएसपी अजाक कबीरधाम से डीएसपी विशेष सूचना शाखा पीएचक्यू पोस्ट किया गया है।



