छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ के गर्ल्स हॉस्टल में 19 छात्राएं कोरोना संक्रमित: प्रदेश में पॉजेटिविटी रेट 4 से हुई पार….

Coronavirus in Chhattisgarh प्रदेश में एक बार फिर कोरोना महामारी पांव पसारने लगा है। सोमवार को राज्य में 47 केस मिले हैं। यह मामले 1458 सैंपल जांच में सामने आए। वहीं प्रदेश में 155 सक्रिय मरीज हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रायपुर में सर्वाधिक 53, धमतरी में 19 बिलासपुर में 18, दुर्ग में 16, राजनांदगांव में 13, कोंडागांव में आठ समेत अन्य जिलों में मरीज हैं। जहां बिलासपुर में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं अब छत्तीसगढ़ के धमतरी के कन्या छात्रावास में एक साथ 19 छात्राएं कोरोना पाजिटिव मिली हैं। सभी छात्राओं को छात्रावास परिसर में ही क्वारंटाइन बनाकर होम आइसोलेशन पर रखा गया है। वहीं छात्रावास में रहने वाली अन्य छात्राओं की कोरोना जांच की जा रही है। इस घटना से नगरी व छात्रावास में हड़कंप मच गया है।

 

 

बता दें पिछले एक सप्ताह से लगातार मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग में सभी जिलों में जांच बढ़ाने, मानिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। डाक्टर भीमराव आंबेडकर अस्पताल में छाती रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डाक्टर आरके पंडा ने बताया कि मौसम की वजह से फ्लू के मालले तेजी से बढ़े हैं। इसमें कई मामले कोरोना के मिल रहे हैं। कोरोना के लक्षणों में बुखार, सर्दी, स्वाद का जाना, छाती में दर्द समेत अन्य परेशानियां हैं। इसलिए लक्षण नजर आने पर चिकित्सकीय परामर्श लें। डाक्टर पंडा ने कहा कि मास्क और शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। ताकि कोरोना ना फैले।

 

अप्रैल माह के पहले सप्ताह में कोरोना संक्रमण जिले में तेजी से फैल रहा है। पिछले दिनों एक साथ कोरोना के पांच मरीज मिले और एक युवक की रायपुर अस्पताल में मौत हो गई। वहीं तीन अप्रैल को पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास और प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास नगरी में रह कर पढ़ाई करने वाली 11 छात्राएं एक साथ कोरोना पाजिटिव मिली हैं, इससे नगरी स्वास्थ्य विभाग समेत आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सभी छात्राओं को छात्रावास में ही क्वारंटाइन बनाकर आइसोलेट किया गया है। साथ ही इन संक्रमित छात्राओं के संपर्क में आने वाली अन्य छात्राओं की कन्या छात्रावास में कोरोना जांच की जा रही है। दोनों छात्रावास 50-50 सीटर है। वर्तमान में इस छात्रावास में छात्राओं की संख्याओं की जानकारी नहीं बताई गई है।

 

Also Read स्टेट बैंक में निकली बंपर भर्ती; बिना परीक्षा के होगा सेलेक्शन…

 

 

अस्पताल में कोरोना वार्ड तैयार

 

Coronavirus in Chhattisgarhउल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल धमतरी में कोरोना वायरस को देखते हुए कोरोना वार्ड तैयार कर लिया गया है। वर्तमान में जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में ग्राम सोरम के एक कोरोना मरीज को भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। तीन अप्रैल को सिविल सर्जन डा एके टोंडर ने कोरोना वार्ड का जायजा लिया और वहां व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही मरीज के सेहत के संबंध में जानकारी ली। कोरोना संक्रमण वार्ड में हालांकि सुरक्षा के कोई उपाय नहीं है, क्योंकि जच्चा बच्चा व शिशु टीकाकरण के लिए पहुंच रहे लोग सीधे कोरोना वार्ड में जा रहे हैं, ऐसे में कोरोना बढ़ने की आशंका है। मरीज व उनके स्वजन की मांग है कि इस वार्ड के पास सुरक्षा के मद्देनजर गार्ड तैनात किया जाए ताकि कोई अनजान व्यक्ति कोरोना वार्ड में प्रवेश न कर सके। धमतरी जिला में अब कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 18 हो जाएगा

 

Related Articles

Back to top button