छत्तीसगढ़ के के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी.. – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ के के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी..

Chhatisgarh Rain छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से कई जिलों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर के अलावा कई जिलों में गुरुवार की शाम से बारिश हो रही है। बिलासपुर में जलभराव हो गया है। बारिश के कारण जगह-जगह बिजली गोल हो रही है जिससे लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट देते हुए बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे तटीय पश्चिम बंगाल उड़ीसा तट के ऊपर स्थित है तथा इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

 

 

इसके अगले दो दिनों तक आगे बढ़ते हुए झारखंड की ओर गमन करने की संभावना है। मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर जैसलमेर उदयपुर, रतलाम, सीधी, रांची, दीघा, उत्तर-पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित निम्न दाब के केंद्र और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। आगे मौसम विभाग ने बताया कि छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज भी भारी बारिश होने की संभावना है। बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 

 

Read more Raigarh News: टीपाखोल डैम में युवक की हुई दर्दनाक मौत…जाने मौत की वजह

 

 

Chhatisgarh Rainसाथ ही कोरिया, सुरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार महासमुंद, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद में गरज चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। बस्तर, कोंडागांव, धमतरी, गरियाबंद, रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, कोरिया, सरगुजा, बलरामपुर, सुरजपुर, जशपुर, रायगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया। इस दौरान जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।

Related Articles

Back to top button