छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट.... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट….

CG News छत्तीसगढ़ के कई जिलों में रविवार को भी बादल छाए हुए हैं, वहीं कई जगहों पर हल्की बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर की बात करें, तो यहां भी सुबह से ही बदली छाई हुई है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रायपुर का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस है। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 20 मार्च तक बारिश की संभावना जताई है।

प्रदेश के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में भी रविवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। आफत की इस बारिश से दंतेवाड़ा की व्यासायिक नगरी गीदम में करीब 10 से ज्यादा मकानों पर पेड़ गिर गए हैं। इससे घरों की छत टूट गई है। हालांकि, किसी जनहानि की खबर नहीं है। दंतेवाड़ा के कुआकोंडा इलाके में बिजली भी गुल हो गई है। करीब 70 से ज्यादा गांवों में बिजली नहीं है। बीजापुर जिले में ओलावृष्टि भी हुई है।

जगदलपुर में सुबह करीब 10 बजे तक ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी होती रही, लेकिन इसके बाद मौसम खुल गया है। यहां सुबह की हल्की बारिश के बाद धूप भी निकल गई है। कांकेर की बात करें, तो यहां भी रविवार को आसमान साफ है। जबकि शनिवार को चारामा-धमतरी रोड पर ओले गिरने के बाद यहां सड़क पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई थी। लोगों ने इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया था।

लोगों ने कहा कि इस जगह को देखकर लग ही नहीं रहा है कि ये कांकेर है। यहां मौसम शिमला-मनाली जैसा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इतने सालों में पहली बार उन्होंने इतने अधिक मात्रा में ओले गिरे देखे। बता दें कि समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी प्रदेश आ रही है। इसी के कारण राजधानी में भी पिछले दो दिन से मौसम ठंडा बना हुआ है। आज पूरे दिन ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।

 

Also Read गर्मियों में जरूर पिएं ये जूस, रहेंगे हाइड्रेट और कई बीमारियां भी होंगी दूर…

 

 

CG Newsबिलासपुर में भी आज मौसम फिर से खुल गया है। यहां हल्की बदली के बीच धूप खिल गई है। जिले में तेज गर्मी के बीच ठंडी हवा और झमाझम वर्षा ने शनिवार को मौसम बदल दिया था। दिन भर सावन सी झड़ी लगी रही। इससे मौसम का मिजाज बदल गया और ठंडी हवाएं चलने लगी। बारिश के बाद तापमान 15 डिग्री कम हो गया और ठंड का अहसास हुआ।

Related Articles

Back to top button