छत्तीसगढ़ के इस संभाग में टूटा ठंड का 37 साल का रिकॉर्ड, इतने डिग्री से नीचे गिर गया तापमान

Cg News: छत्तीसगढ़ में शीतलहर के दौर का चालू हो गया है ऐसे में लोग ठंड से अब सुबह और रात के वक्त घरों से बाहर निकलते नजर नहीं आ रहे हैं. जैसे आपको बता दे की आज सुबह सरगुजा संभाग में तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि जिला मुख्यालय अंबिकापुर में तापमान 7 डिग्री तक था, ऐसे में यहां ठंड ने पिछले 37 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वहीं ठंड की वजह सुबह के वक्त छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिविलिटी कम रही. मौसम विभाग का कहना है कि अब धीरे-धीरे ठंड का दौर ऐसा ही चलेगा और तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी.
छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में टूटा 37 साल का रिकॉर्ड..!!
सरगुजा संभाग में उत्तरी शीतलहर का सीधा प्रभाव दिखाई दे रहा है, जिससे यहां इस मौके पर 37 सालों पर बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है, कई स्थानों पर तापमान पांच डिग्री से नीचे जाने पर भी शीतलहर चलती रही. संभाग मुख्यालय में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान भी 26 डिग्री दर्ज किया गया है. ऐसे में सरगुजा संभाग के सभी जिलों में ही ठंड का रिकॉर्ड टूट रहा है. कड़ाके की ठंड के चलते जगह-जगह अलाव जलाने का प्रबंध किया गया है, जबकि ठंड की वजह से वायरल का असर भी दिख रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि पाट इलाकों में फिलहाल तापमान में लगातार गिरावट देखी जाएगी, जिससे सर्द हवाएं लोगों को और कंपकंपाएगी.
मौसम विभाग ने बताया कि
इस संभाग में 37 साल पहले 29 नवंबर को सरगुजा में इतनी ठंड पड़ी थी, तब 29 नवंबर 1988 को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री तक पहुंच गया था, जबकि इस बार इससे भी नीचे चला गया है. पिछले 12 दिनों में छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिलों में तापमान लगातार नीचे जा रहा है. अधिकतर जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहता है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से ठंड से बचाव करने की बात कही है.
छत्तीसगढ़ में जारी रहेगा शीतलहर का दौर
पिछले 15 दिनों से छत्तीसगढ़ में अच्छी ठंड का दौर चल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने की वजह से ठंड ज्यादा पड़ रही है. वहीं आने वाले दिनों में भी शीतलहर का दौर जारी रहने की पूरी संभावना है. जबकि मौसम में बनी नमी की वजह से ही सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहता है. रायपुर में 24 घंटे में अधिकतम तापमान 28 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री तक रहा. वहीं बिलासपुर में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री तक रहा.



