छत्तीसगढ़ के इस जिले मे शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने युवक के साथ लगाई फांसी,जाने क्या थी वजह – RGH NEWS
अन्य खबर

छत्तीसगढ़ के इस जिले मे शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने युवक के साथ लगाई फांसी,जाने क्या थी वजह

Durg News: दुर्ग जिले के खोपली गांव में एक शादीशुदा प्रेमिका ने युवक के साथ फांसी लगा ली। शनिवार सुबह दोनों की लाश पेड़ से लटकती मिली। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था। महिला पति से अलग मायके में रह रही थी। मृतकों की पहचान कोसल विश्वकर्मा और मीनाक्षी यादव के रूप में हुई है। दोनों ग्राम स्टेशन मरौदा के रहने वाले थे।

शनिवार सुबह गांव के कोटवार ने पेड़ से लटकती लाश देखी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल भेजा।

Read more: मोदी जी ने लोगो से की अपील कहा -22 जनवरी को न आएं अयोध्या…घर पे रह कर जलाएं दिए मनाएं दीपवाली

एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे दोनों

मृतक कोसल और मीनाक्षी दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। मीनाक्षी शादीशुदा और दो बच्चों की मां थी। वहीं कोसल कुंआरा था। कोसल टाइल्स का काम करता था। मीनाक्षी भी कई बार उसके साथ काम पर जाती थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। दोनों शादी नहीं कर पाए तो अपने घर से 10-12 किलोमीटर दूर खोपली गांव पहुंचे और वहां फांसी पर झूल गए।

पति से झगड़ा कर मायके में रह रही थी महिला

Durg News:  बताया जा रहा है कि मीनाक्षी का आए दिन पति के साथ झगड़ा होता था। कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ और पति ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वो मायके रहने चली गई थी।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button