छत्तीसगढ़ के इस जिले मे बनेगा आयुष्मान कार्ड, इतने लाख रुपए तक का होगा निःशुल्क इलाज..!! – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ के इस जिले मे बनेगा आयुष्मान कार्ड, इतने लाख रुपए तक का होगा निःशुल्क इलाज..!!

Cg News: छत्तीसगढ़ की राजधानो मे फ्री इलाज के लिए जिले में 24 स्थानों पर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। सुपर वाइजरों की बैठक में सीएमचओ डॉ. मिथलेश चौधरी ने कहा कि कार्ड बनाने में आने वाली कठिनाई सुधार व माइक्रोप्लान के साथ ज्यादा से ज्यादा कार्ड बनाने को निर्देश दिए है । स्कूलों में भी जिन बच्चों का कार्ड अभी तक नहीं बन पाया है, उनका भी कार्ड बनाना है। आइये जानते है कैसे बनेगा कार्ड और सारी जानकारी.

ऐसे बनाये जायेगा आयुष्मान कार्ड

आयुष्मान कार्ड मोबाइल ऐप से नहीं बनने पर लिंक से बनाएं जाएंगे। ऑपरेटर आईडी नहीं होने पर बेनिफिशरी आईडी से भी बनाया जाएगा। कार्ड आंबेडकर अस्पताल के अलावा जिला अस्पताल पंडरी, मातृ-शिशु अस्पताल कालीबाड़ी व विभिन्न सीएचसी व पीएचसी में बनाए जाएंगे।

इन शहरो मे बनेगें कार्ड…??

  • शहरी सीएचसी गुढ़ियारी, आयुर्वेदिक अस्पताल, खोखोपारा, बिरगांव तथा शहरी पीएचसी मोवा, लाभांडी, चंगोराभाठा, भाठागांव, कचना, गोगांव, हीरापुर, काशीराम नगर, भनपुरी, मठपुरैना, देवपुरी में कार्ड बनाए जाएंगे।
  • इसी तरह राजातालाब, बोरियाकला, रामनगर, आमासिवनी, डीडीयू नगर व उरला में जाकर लोग आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं।

BPL और APL को इतने रुपए तक फ्री इलाज की सुविधा

बीपीएल परिवार को हर साल 5 लाख व एपीएल परिवार को 50 हजार तक फ्री इलाज मिलता है। ये सुविधा सरकारी व पंजीकृत निजी अस्पतालों में मिलती है।

Related Articles

Back to top button