छत्तीसगढ़ के इस जिले में 21 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ के इस जिले में 21 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी

सक्ती। जिले में एक युवती की उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली है। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया है। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर शव को पोस्मॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम जाजंग की रहने वाली सुशीला महंत पिता लाल दास महंत (21) रात को अपने घर वालों के साथ खाना खाकर रात को सोने अपने कमरे में गई थी। अगले दिन की सुबह उसकी मां जब उसे उठाने उसके कमरे मे गई तो युवती फांसी के फंदे पर लटकी मिली। युवती की मां ने आनन फानन मे मामले की जानकारी घर के अन्य सदस्यों को दी। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। पुलिस के मुताबिक मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारा और शव को पीएम के लिए भेजा। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है की युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया। युवती के बाए हाथ मे किसी धारदार हथियार से कुछ काटने का निशान भी बरामद हुए है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button