Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में हैवानियत की हुई हदें पार,दरिंदगी की वारदात जानकर कांप उठेगी रूह… – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में हैवानियत की हुई हदें पार,दरिंदगी की वारदात जानकर कांप उठेगी रूह…

Cg News जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से रिश्ते को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है. यहां हवसी नाती ने अपनी वृद्ध नानी को ही हवस का शिकार बना लिया. बताया जा रहा है कि बलात्कारी नाती ने शादी कार्यक्रम में इस घटिया करतूत को अंजाम दिया है. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, यह मामला जगदलपुर के भानपुरी थाना क्षेत्र का है. शुक्रवार की रात ग्राम मरेठा गांव से लावा मोहलाई गांव बारात रवाना हुई थी. इस परिवारिक शादी में शामिल होने गए नाती ने अपनी 65 वर्षीय नानी के साथ बलात्कार किया.

Read more: मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध शायर हाजी हसन अली ‘हसन’ को उनकी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Cg News पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने खाना खाने के बाद अपने नाती देवराज को गाड़ी तक छोड़ने को कहा. जहां गाड़ी अपने जगह पर ना होने की वजह से वे आगे तक ढूढने चले गए. जिसके बाद नाती कुछ दूर पहुंचने पर अपनी नानी को अंधेरे में ले गया और सूनसान होने होने का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया. इस मामले की शिकायत पीड़िता ने भानपुरी थाने में की. जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है.

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button