छत्तीसगढ़ के इस जिले में सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा....पुलिस को देख मची अफरा तफरी – RGH NEWS
अन्य खबर

छत्तीसगढ़ के इस जिले में सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा….पुलिस को देख मची अफरा तफरी

Sex racket busted in Korba कोरबा : उर्जाधानी कोरबा जिला औद्योगिक विकास के साथ-साथ आपराधिक गतिविधियों के लिए भी पहचान बनने लगा है। ताजा मामला शहर के मध्य वीआईपी इलाके में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़ा है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान आधे दर्जन लोगों को भी हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक मानिकपुर चौकी क्षेत्र के एमपी नगर में देह व्यापार की गतिविधियों की सूचना पुलिस को लम्बे वक़्त से मिल रही थी। पुलिस ने आज टीम गठित कर घण्टाघर के पास एमपी नगर के एक मकान में दबिश दी। यहाँ पुलिस को कई लड़किया और ग्राहक आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में करीब आधे दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।

Read more: JIO ने लॉन्च किया ये धमाकेदार प्लान्स,जल्दी उठाएं लाभ

Sex racket busted in Korba बताया जा रहा है कि पुलिस ने जैसे ही घर पर दबिश दी वहां मौजूद लड़कियों और ग्राहकों में हड़कंप मच गया। हालांकि कोई मौके से भाग पाते पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।जानकारी के मुताबिक़ मौके से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गई है। जांच की जा रही है कि इस पूरे धंधे के पीछे किसका हाथ है और इसका संचालन कौन कर रहा है।

Related Articles

Back to top button