छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ के इस जिले में लागू हुई शराबबंदी!बेचने वाले और पीने वाले को मिलेगा दंड,बताने वाले को मिलेगा

Chhattisgarh Liquor ban: बेमेतरा। बेमेतरा जिले के बेंदरची में शराब बंदी कर दी गई है, यहां पर शराब बेचते पाए जाने पर 51 हजार रुपए का आर्थिक दंड दिया जाएगा। वहीं बेचते हुए देखने पर बताने वाले को 1 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।

 

read more: Petrol Crises: राजधानी से हटा पेट्रोल का संकट, इन उपायों से लाया गया बाहर से पेट्रोल

इसके अलावा भी दंड का प्रावधान किया गया है, खुले आम शराब पीने पर पाए गए तो पीने वाले को 5 हजार रुपए का दंड भरना होगा, वहीं खुले आम पीते देखकर बताने वाले को भी 1 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। गांव के सभी महिला, युवा एवं ग्राम चिल्फी वासियों ने मिलकर यह निर्णय लिया है।

read more: BMW की सबसे सस्ती बाइक भी लुक के मामले में ढाती है कहर, कीमत सिर्फ इतनी

Chhattisgarh Liquor ban: बता दें कि छत्तीसगढ़ में शराबबंदी का मुद्दा काफी समय से गरमाया हुआ है, यहां भाजपा हमेशा शराब बंदी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधती रही है, लेकिन प्रदेश में अब तक शराबबंदी तो अधिकृत रूप से शासन द्वारा लागू नहीं की गई लेकिन बेंदरची में गांव वालों ने बेहद ही बड़ा और अहम फैसला लिया है, अब देखना यह होगा कि यह निर्णय कब और कैसे लागू होता है और गांव वाले इस फैसले का कब तक पालन कर पाते हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button