छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
छत्तीसगढ़ के इस जिले में मौसम ने ली करवट, कई हिस्सों में बारिश के साथ हो रही ओलावृष्टि

Hailstorm with heavy rain in Chhattisgarh : कवर्धा। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम खुशनुमा हुआ। प्रदेश के कवर्धा जिलें में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। यहां बारिश के साथ ओलावृष्टि हो रही है। वनांचल क्षेत्र के कई गांव में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हो रही है। तापमान में आई गिरावट से लोगों को काफी राहत मिली है। वहीं कुकदूर के आगरपानी, सारपानी में भी बारिश हो रही है।
Read more: CG News : इस जिले के एक साथ इतने छात्र मिले कोरोना से संक्रमित, मचा हड़कंप
Hailstorm with heavy rain in Chhattisgarh: आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। लोग गर्मी की वजह से घरों से बाहर निकलने के लिए सोच रहे है। लगातार यहां पारा बढ़ रहा है। वहीं आज कवर्धा वासियों को गर्मी से थोड़ा राहत मिली है।



