छत्तीसगढ़ के इस जिले में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या,इलाके में फैली सनसनी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ के इस जिले में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या,इलाके में फैली सनसनी

Cg News दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई रही है. दुर्ग में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या हुई है. इस कत्ल की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल. वहीं पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. दरअसल, एक ही घर में चार लोगों की मौत से इलाके में दहशत का माहौल है. उतई पुलिस मौके पर पहुंची हुई है. गुरुवार शाम के आसपास की घटना है.  उमरपोटी गांव के भोजराम साहू ने पत्नी ललिता साहू को पहले मौत के घाट उतारा है. पत्नी को मारने के बाद दो बच्चों को मारा है. पत्नी को भोजराम ने मोबाइल के लीड वायर से गला घोंटकर मारा है. दोनों बच्चों को तकिया में दबाकर मौत के घाट उतारा. उतई पुलिस मौके पर पहुंच गई है. दुर्ग SP अभिषेक पल्लव ने बताया कि भोजराम ने अपने बेटे प्रवीण कुमार 4 साल और डिकेश 2 साल की हत्या की है. इसके साथ ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है, फिर खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. मामले में अब तक परिवारिक कलह की बात सामने आई है. मामले की जांच जारी है.

Related Articles

Back to top button