"{""@context"":""https:""@type"":""Organization"",""name"":""RGH NEWS"",""url"":""https:""logo"":""https:}"RGH NEWS – छत्तीसगढ़ के इस जिले के पुलिस थाना में मचा हड़कंप,महिला ने थाने में जहर पीकर दे दी जान…जाने क्या है पूरी कहानी
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ के इस जिले के पुलिस थाना में मचा हड़कंप,महिला ने थाने में जहर पीकर दे दी जान…जाने क्या है पूरी कहानी

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने थाने में पहुंचकर जहर सेवन कर लिया। जानकारी के मुताबिक कोटा निवासी 28 वर्षीय चंदा सिंह पेशे से रोजी-मजदूरी करती थी। करीब 6 साल पहले उसने गणेश नगर निवासी शंकर साकेत से लव मैरिज की थी। गणेश और चंदा का एक 6 साल का बेटा भी है। लेकिन इस दौरान गणेश अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करने लगा था। जिससे आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था। 9 फरवरी की रात चंदा और उसके पति के बीच एक बार फिर इन्ही बातों को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद वह बिना किसी को कुछ बताये घर छोड़कर चली गई। इधर पति ने उसके अचानक घर से गायब होने की जानकारी पुलिस में जाकर दर्ज करायी थी।

छत्तीसगढ़ के इस जिले के पुलिस थाना में मचा हड़कंप,महिला ने थाने में जहर पीकर दे दी जान…जाने क्या है पूरी कहानी

11 फरवरी को पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर चंदा की पतासाजी कर रही थी। महिला के पति ने शंकर ने बताया कि वह घर से जेवर लेकर गई थी। जाते समय उसने मोबाइल पर उसे खोजने का प्रयास नही करने का मैसेज भी किया था। इसके बाद फोन पर बातचीत में चंदा ने अपने पति को किसी के साथ मुंबई जाने की बात कही थी। महिला के पति ने पूछताछ में बताया कि दो दिन पहले उसकी पत्नी ने दोबारा कॉल कर घर लौटने की बात कही थी। तब पति ने सहमति जताई दी थी। इस बीच शंकर उसके घर लौटने का इंतजार कर रहा था। रविवार की सुबह चंदा मुंबई से बिलासपुर लौटने के बाद रेलवे स्टेशन से घर जाने के बजाए वह सीधे सिरगिट्‌टी थाने पहुंच गई। सुबह करीब 10 बजे उसने अपने पति को फोन कर थाने पहुंचने की बात कही थी।

Read more: 72 साल की उम्र में मशहूर गजल गायक पंकज उधास का हुआ निधन

शंकर जब वह थाने पहुंचा, तब उसकी पत्नी चंदा थाने में बेहोश मिली। जिसकी जानकारी उसने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उधर इस घटना के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गये है। सिरगिट्टी थाना प्रभारी नवीन देवांगन ने बताया कि पति के साथ झगड़ा होने पर महिला बाहर से ही जहर पीकर थाना पहुंची थी। पुलिस को उसने इसकी जानकारी नहीं दी थी, वह थाना परिसर में बैठी थी। पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ की, तब उसने अपने पति के खिलाफ शिकायत करने की बात कहती रही। कुछ देर बाद उसका पति थाने आकर पत्नी के द्वारा जहर सेवन कर लिये जाने की जानकारी दी गयी।

छत्तीसगढ़ के इस जिले के पुलिस थाना में मचा हड़कंप,महिला ने थाने में जहर पीकर दे दी जान…जाने क्या है पूरी कहानी

Read more: Masoor Dal Face Pack: ग्लो बढ़ाने के लिए चेहरे पर लगाएं मसूर दाल का फेस पैक, जाने आवश्यक सामग्री और बनाने की विधि

तब उसे इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने थाने में कोई शिकायत नहीं की थी और न ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से मना किया था। बताया जा रहा है कि महिला की मौत के बाद अस्पताल में ससुराल और मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच अस्पताल में ही विवाद शुरू हो गया और मारपीट की स्थिति बन गई। इस पर पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर बीच-बचाव करते हुए दोनों पक्षो को शांत कराया। सिरगिट्टी पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर महिला द्वारा आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस ने पति का बयान दर्ज करने के साथ ही घटना के कारणों का हर एंगल में जांच कर रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button