छत्तीसगढ़ के इन 12 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ के इन 12 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी…

CG weather news छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की माने तो अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं आज कल भी प्रदेश में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

 

12 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर प्रदेश के 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें रायगढ़, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं इन क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है। बारिश की वजह से तापमान में भी ज्यादा फर्फ नहीं पड़ेगा।

 

तापमान में भी गिरावट दर्ज

मानसून की सक्रियता के चलते बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बादल छाने के साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही बना रहेगा। इस वर्ष अगस्त माह में बीते 41 वर्षों में सबसे कम वर्षा हुई है।

 

41 सालों में पहली बार अगस्त में कम बारिश

जारी बारिश के दौर के चलते पिछले कुछ दिनों से मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। दिनभर बादलों छाय रहने से तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले कुछ दिनों मौसम इसी तरह रहेगा। ऐसा 41 सालों में पहली बार है जब अगस्त महीने में कम बारिश हो रही है। अभी तक प्रदेश में बारिश की स्थिति पिछड़ी हुई है। सात सितंबर तक की स्थिति में प्रदेश में 810 मिमी से ज्यादा बारिश हुई है, जो सामान्य से 19 प्रतिशत कम है।

 

Read more रेलवे में 3000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन…

 

 

इस सिस्टम से हो रही बारिश

CG weather newsमौसम विभाग के जारी अनुमान के मुताबिक, मानसूनी तंत्र के साथ ही एक द्रोणिका मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर बंगाल की खाड़ी से उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक 4.5 किमी से 7.6 किमी ऊंचाई तक है। इससे प्रदेशभर में बारिश की संभावना है। इसी के चलते प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button