देश

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आज हो सकती है बारिश! जानें कैसा रहेगा मौसम…

Weather Update: आज भी राज्य के एक दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। बिहार से आ रहे द्रोणिका का प्रभाव प्रदेश के मौसम को बिगाड़ रहा है। नतीजन राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान दंतेवाड़ा के कटेकल्याम में 18.2 मिमी बारिश हुई। दंतेवाड़ा में दस और कुआकोंडा में करीब छह मिमी पानी गिरा। जगदलपुर में भी दस मिमी बारिश हुई।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में बुधवार को भी एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज हवा भी चल सकती है। राजनांदगांव में पारा 37 डिग्री रिकार्ड किया गया, लेकिन यह नार्मल से चार डिग्री अधिक बताया गया।

मंगलवार को कटेकल्याण, दंतेवाड़ा, जगदलपुर सहित प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। रायपुर में सुबह से ही मौसम शुष्क रहा और अधिकतम तापमान भी 37.4 डिग्री पहुंच गया। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान भी 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य रहे।

यह रहा तापमान

रायपुर 37.4 22.5

बिलासपुर 36.4 21.4

जगदलपुर 33.7 20.9

अंबिकापुर 32.4 16.8

पेंड्रा रोड 32.7 17.0

 

Also Read UPI Payment करने वालों को बड़ा झटका! अब 2000 से अधिक पेमेंट पर लगेगा इतना चार्ज…

 

 

Weather Updateमौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में आने वाले कुछ दिन और मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। बिलासपुर, पेंड्रा रोड, अंबिकापुर,जगदलपुर और दुर्ग में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री नीचे रहा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण राजस्थान के ऊपर 1.5 किमी ऊंचाई तक फैला है। एक द्रोणिका बिहार से दक्षिण छत्तीसगढ़ स्थित है। इसके प्रभाव से बुधवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार है।

Related Articles

Back to top button