छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल की पहली परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, जाने क्या है अंतिम तारीख – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल की पहली परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, जाने क्या है अंतिम तारीख

Cg News: छत्तीसगढ़ कि राजधानी रायपुर में शिक्षा से पिछड़े या किसी कार्यवाश पढ़ाई छोड़ हो वैसे छात्र- छात्राओं को मुख्य धारा से जोडऩे के लिए शुरू किए गए छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने अब 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (हायर सेकंडरी) की मुख्य/अवसर परीक्षाएं वर्ष में तीन बार आयोजित की जा रही है। जिसकी आवेदन कि अंतिम तिथि घोषित हो चुकी है।

इस तारीख तक आवेदन करने का अंतिम मौका
पहली परीक्षा मार्च-अप्रैल में आयोजित की जाएगी। तीन अवसर पर सामान्य क्रेडिट, आरटीडी और अवसर के परीक्षार्थी शामिल हो सकते हैं। मार्च-अप्रैल 2025 में होने वाली पहली परीक्षा के लिए इसके लिए 2 दिसंबर से आवेदन मंगाए गए है। सामान्य शुल्क के साथ 15 जनवरी तक आवेदन करने का मौका है। वहीं, 1 से 5 जुलाई तक विलंब शुल्क 500 रुपए अतिरिक्त देकर आवेदन किया जा सकेगा।


आवेदन ऑनलाइन पद्धति और अध्ययन केंद्रों के माध्यम से भरे जाएंगे। इस वर्ष सभी श्रेणी के शुल्क में ओपन स्कूल ने 25 फीसदी वृद्धि की है। ओपन स्कूल की फीस में वृद्धि 2008 के बाद की गई है।


ओपन स्कूल में 10वीं की परीक्षा में बैठने के लिए न्यूनतम आयु होनी चाहिए..!!


छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल में 10वीं की परीक्षा में बैठने के लिए किसी प्रकार की शैक्षणिक योग्यता की जरूरत नहीं है। छात्र-छात्राओं की उम्र 14 वर्ष पूरी होनी चाहिए। क्रेडिट योजना में दूसरे बोर्ड में फेल 10वीं और 12वीं के छात्रों को दो उत्तीर्ण विषय के अंकों का क्रेडिट का लाभ दिया जाता है।
आरटीडी के तहत छात्र 10वीं की परीक्षा होने के एक साल बाद छात्र 12वीं की परीक्षा में बैठ सकता है। लगातार परीक्षा देने के इच्छुक छात्रों को 10वीं पास होने के बाद अगले साल 4 विषयों में बैठने का मौका मिलेगा। फिर एक विषय की 12वीं की परीक्षा एक साल बाद देने का मौका रहेगा। वहीं, अपने परिणाम से असंतुष्ट या श्रेणी सुधार के लिए छात्र साल में किसी भी परीक्षा उसे दोबारा बैठने का मौका मिलता है।


प्रदेशभर में कुल इतने अध्ययन केंद्र, निशुल्क सामग्री उपलब्ध
ओपन स्कूल में अध्ययन व परीक्षा हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम से होती है। इसमें प्रवेश लेने वाले छात्रों को निशुल्क अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। प्रदेशभर में जिला/तहसील/ब्लॉक स्तर पर कुल 413 अध्ययन केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक प्रवेशित छात्रों के लिए प्रत्येक चरण में 10 दिनों का संपर्क कक्षाओं का आयोजन प्रत्येक अध्ययन केंद्र में किया जाता है।

25%छूट प्रदान
ओपन स्कूल के लिए फार्म भरने वाले अनुसूचित जाति, जनजाति, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिक, ट्रांसजेंडर्स को पंजीयन शुल्क में 25 प्रतिशत छूट प्रदान की जाती है।

दिव्यांग परीक्षार्थियों को पंजीयन में 50%छूट

दिव्यांग परीक्षार्थियों को पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट प्रदान की जाती है। ओपन स्कूल को माशिमं, राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान, भारतीय विवि संघ व मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल व अन्य बोर्ड से मान्यता व समकक्षता प्राप्त है।

Related Articles

Back to top button