छत्तीसगढ़: इन जिलों में तेज हवाओं के साथ गिरे ओले,बढ़ी ठंड – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़: इन जिलों में तेज हवाओं के साथ गिरे ओले,बढ़ी ठंड

रायपुर:  छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में जबरदस्त बदलाव हुआ है। जिसके असर से कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ ओले भी गिरे हैं, जिसके कारण तापमान में गिरावट हुई है।

छत्तीसगढ़ मौसम जानकारी

बता दें कि मौसम विभाग ने 27-28 दिसंबर को प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना जताई थी। वहीं आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओले गिरने से तापमान में गिरावट हुई  है इधर राजधानी रायपुर में भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। वहीं कवर्धा के वानांचल में घना कोहरा छाया हुआ है। जबकि शहर में बारिश होने से ठिठुरन बढ़ गई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button