रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

चोरी की बाइक बिक्री के लिए ग्राहक से सौदा तय कर रहा युवक आया चक्रधरनगर पुलिस के हाथ

Raigarh News *रायगढ़* । एसपी अभिषेक मीना के कुशल दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी लखन पटले, सीएसपी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर चक्रधरनगर पुलिस को लगातार संपत्ति संबंधी अपराधों में सफलता मिल रही है । आज दिनांक 24/05/2022 को चक्रधरनगर थाना प्रभारी टीआई अभिनव कांत सिंह को उनके सक्रिय मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि एक युवक जमुनाइंन चौंक पर बाइक की बिक्री के लिये ग्राहक से सौदा तय कर रहा था, मुखबिर द्वारा युवक के पास चोरी का बाइक होने का संदेह व्यक्त किया जिस पर थाना प्रभारी द्वारा पेट्रोलिंग भेजकर संदेही युवक को तलब कराये । स्टाफ द्वारा संदेही को हिरासत में लेकर थाना लाया गया संदेही सुभाष राठिया उर्फ नान्ही उर्फ किट्टु से कड़ी पूछताछ पर उसने बताया कि 15 मई की रात पंजरीप्लांट से बाइक चोरी कर तमनार कुंजेमुरा के पास छिपाकर रखा है जिसको बिक्री के लिये ग्राहक से सौदा तय कर रहा था । आरोपी सुभाष राठिया के मेमोरेंडम पर तमनार के कुंजेमुरा में झाडियों के पास छिपाकर रखह हुई हिरो होण्डा साइन CG13AD-5145 को बरामद कर थाना लाया गया ।

मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में वाहन स्वामी केशव दास महंत पिता आलेख दास महंत उम्र 28 वर्ष निवासी जी-9 निगम आवास कॉलोनी चंद्रनगर केलो विहार रायगढ़ द्वारा दिनांक 16/05/2022 को अपने हिरो होण्डा साइन CG13 AD-5145 बाइक के चोरी की रिपोर्ट थाना चक्रधरनगर में दर्ज कराया गया था, रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 286/2022 धारा 379 IPC का अपराध पंजीबद्ध कर माल मुल्जिम की पतासाजी किया जा रहा था जिसमें *आरोपी सुभाष राठिया उर्फ नान्ही उर्फ किट्टु पिता विवेकशंकर राठिया 24 साल निवासी पंजरीप्लांट थाना चक्रधरनगर* को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । माल मुल्जिम पतासाजी में टीआई अभिनव कांत सिंह, एएसआई रामखेलावन साहू, प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत, हेम प्रकाश सोन, आरक्षक विक्कू सिंह, चूड़ामणी गुप्ता, चंद्र कुमार बंजारे, विक्रम कुजुर, रोशन एक्का शामिल थे ।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button