चुनावी जश्न खत्म होने से पहले पूर्व जिलाध्यक्ष ने खुद को मार ली गोली, जाने वजह – RGH NEWS
देश

चुनावी जश्न खत्म होने से पहले पूर्व जिलाध्यक्ष ने खुद को मार ली गोली, जाने वजह

मुरादाबाद: लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में शानदान प्रदर्शन किया है। सपा ने 32 सीटों पर कब्जा करके बता दिया कि पार्टी का दबदबा अभी भी बरकरार है। लेकिन जीत का जश्न अभी खत्म हुआ नहीं था कि सपा से एक दुखद खबर आ गई। दरअसल मुरादाबाद में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने शनिवार सुबह खुदकुशी कर ली। अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि डीपी यादव खुदकुशी क्यों की है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच कर रही है।

चुनावी जश्न खत्म होने से पहले पूर्व जिलाध्यक्ष ने खुद को मार ली गोली, जाने वजह

मिली जानकारी के अनुसार जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने आज सुबह अपने ही आवास में खुद को गोली मार ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया और उनके आवास पहुंचने लगे।

Read more : Contract Employees Regularisation: संविदा कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 2014 से पहले नियुक्त सभी कर्मचारी होंगे परमानेंट, गाइडलाइन जारी

बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान डीपी यादव को जिला अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था। उनके स्थान पर जयवीर सिंह यादव को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। फिलहाल अभी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची है। घटनास्थल पर भारी भीड़ लगी हुई है।

Related Articles

Back to top button