चीन के बाद अब इंडिया में भी मिला, कोविड-19 का नया वेरिएंट

Covid-19:एक बार फिर से पूरी दुनिया पर कोरोना वायरस का आतंक छा रहा है. चीन में इस ओमिक्रोन के सब वेरिएंट BF7 बड़ी तेजी से अपना पैर पसार रही है, जिससे आने वाले दिनों में 15 लाख से अधिक मौतों की आशंका जताई जा रही है. कोरोना का ये सब वेरिएंट अब भारत में भी दाखिल हो चुका है. गुजरात के वडोदरा में एक NRI महिला में Covid 19 के BF7 वेरिएंट की पुष्टि हो गई है. गुजरात में कोरोना के दो और मामले सामने आए है, जिनमें इसी वेरिएंट की आशंका जताई जा रही है. हालांकि इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक खबर नहीं आई है.
एक्सपर्ट्स की माने, तो Covid 19 का यह नया BF7 ओमिक्रोन का ही एक सब वेरिएंट है. चीन में हालिया कोरोना कोरोना विस्फोट में सबसे अधिक BF7 के मामसे शामिल हैं. अभी तक कोरोना के जितने भी वेरिएंट मौजूद हैं, BF7 उनमे सबसे अधिक तेजी से फैलता है. बताया जा रहा है कि इसका इन्क्यूबिशन समय बाकी वेरिएंट के मुकाबले काफी कम है, इसलिए ये अधिक तेजी से फैलता है.
Read more:Raigarh News: गुंडागर्दी और नशे के खिलाफ बच्चों के साथ महिलाएं पहुंचीं एसपी ऑफिस
कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर एक्शन में सरकार
Covid-19:दुनिया के कई देशों में एक बार फिर से कोविड-19 महामारी के सिर उठाने की खबरों के बाद भारत सरकार सक्रिय हो गई है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने बुधवार को देश में कोरोना के मुद्दे पर आज अधिकारियों और एक्सपर्ट के साथ मीटिंग की. इसके बाद जुड़े विभाग और संस्थान को अलर्ट कर दिया गया है. उनसे सतर्कता और निगरानी बनाए रखने को कहा गया है.



