देश

चक्रवात ‘मोका’ का दिखेगा असर, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट…

Today Weather Update मौसम विभाग ने चक्रवात के असर का भी पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 मई को इसके तट से टकराने की संभावना थी। हालांकि थोड़ी देरी की वजह से यह 15 मई की दोपहर तक लैंडफॉल करेगा। वही 17 से 22 मई के बीच इसका असर भारत के कई राज्यों पर देखा जा सकता है। मौसम विभाग द्वारा 17 से 22 मई के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार सहित पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

: चक्रवात Mocha को लेकर मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी जारी की है। दरअसल मौसम विभाग ने इसके कमबैक की चेतावनी जारी करते हुए भीषण बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही साइक्लोन कल कई स्थानों पर लैंडफॉल करेगा।

रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक Mocha तूफान ने रौद्र रूप ले लिया है। मौसम विभाग ने से कमबैक की चेतावनी जारी की है। रविवार दोपहर तक म्यांमार और बांग्लादेश के तट पर इसके टकराने का पूर्व अनुमान जताया गया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने इसके का असर देखने का भी पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 मई से टकराने की संभावना थी । हालांकि थोड़ी देरी की वजह से यह 15 मई की दोपहर तक लैंडफॉल करेगा। वही 17 से 22 मई के बीच इसका असर भारत के कई राज्यों पर देखा जा सकता है।

दिल्ली में भी बारिश का पूर्वानुमान!

इधर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण दिल्ली में भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया। 4 दिनों तक राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।हालांकि तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहने वाला है। इस सप्ताह तापमान में एक से दो फीसद की वृद्धि रिकॉर्ड की जा सकती है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

मौसम अलर्ट

  • त्रिपुरा और मिजोरम में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
  • लक्षद्वीप में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
  • थार रेगिस्तान और आंध्र प्रदेश के मध्य भाग में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होने की उम्मीद है।
  • पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ के अलग-अलग इलाकों में लू चलने का अनुमान है।

कई राज्यों में लू चलने की भी चेतावनी

मौसम विभाग ने कई राज्यों में लू चलने की भी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि पश्चिम राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान सहित दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई क्षेत्रों में 20 मई तक लू की चेतावनी जारी की गई है। इन क्षेत्रों में गर्म तेज हवाएं चलेगी। इसके साथ ही मौसम साफ रहेगा। आसमान साफ होने की वजह से सूर्य की चमक और तेज होने वाली है।

 

 

Also read राशन कार्ड धारकों के लिऐ खुसखबरी, सरकार इस महीने 2 बार बांटेगी राशन; जान‍िए क्‍यों?

 

 

दक्षिणी राज्य में बारिश की चेतावनी

Today Weather Updateकेरल, तमिलनाडु, कर्नाटक का अभी राज्य में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 1 सप्ताह के भीतर इन क्षेत्रों में बारिश देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही घर चमक आंधी का पूर्वानुमान जताया गया। नमी में वृद्धि देखी जाएगी। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 22 डिग्री व अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किए जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button