धर्म

चंद्रग्रहण के दौरान भूले से भी न करें ये काम, नहीं तो सामने आएंगे गंभीर परिणाम

Chandra Grahan 2022 रायपुर:आज यानी 8 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण काल के दौरान व्यक्ति के आसपास की हर चीज प्रभावित होती है, जिसका व्यक्ति के जीवन पर अच्छा या बुरा प्रभाव जरूर पड़ता है। चंद्र ग्रहण का समय भारतीय समय के अनुसार अगर दुनिया में चंद्र ग्रहण की शुरुआत 8 नवंबर को दोपहर में 02:39 मिनट पर होगी। लेकिन भारत में ग्रहण चंद्रोदय के समय से दिखाई देगा।

भारत में चंद्र ग्रहण की शुरुआत शाम 05:29 को शुरू होगा और शाम को 6:19 बजे तक समाप्त हो जाएगा. पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों: में लोग पूर्ण चंद्र ग्रहण के गवाह बनेंगे, वहीं देश के बाकी हिस्सों में लोगों को केवल ग्रहण का आंशिक चरण ही नजर आएगा।

Read More: Raigarh News: 12 नवंबर को खरसिया विधानसभा के प्रवास पर रहेंगे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत

भारत समेत कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत समेत उत्तरी-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिन्द महासागर, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के अधिकांश हिस्सों से दर्शनीय होगा. दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप और अफ्रीका महाद्वीप से कोई ग्रहण दिखाई नहीं देगा। चंद्र ग्रहण 08 नवंबर को लगेगा और भारत में दृश्यमान होगा। इस चंद्र ग्रहण को बेहद खास माना जा रहा है। साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के मौके पर ग्रहों की विशेष स्थिति बन रही है।

सूर्य ग्रहण के बाद अब साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ये चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगेगा। साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के मौके पर ग्रहों की विशेष स्थिति बन रही है। आइए जानते हैं कि आगामी चंद्र ग्रहण पर ग्रहों की चाल कैसी रहने वाली है।

 

चंद्र ग्रहण पर ग्रहों की चाल चंद्र ग्रहण के दिन ग्रहों के सेनापति मंगल, शनि, सूर्य और राहु आमने-सामने होंगे। ऐसे में भारत वर्ष की कुंडली में तुला राशि पर सूर्य, चंद्रमा, बुध और शुक्र की युति बन रही है। इसके अलावा, शनि कुंभ राशि में पंचम और मिथुन राशि में नवम भाव पर मंगल की युति विनाशकारी योग बना रही है। चंद्र ग्रहण का ऐसा संयोग बहुत ही अशुभ माना जा रहा है। वहीं, शनि और मंगल के आमने-सामने होने की वजह से षडाष्टक योग, नीचराज भंग और प्रीति योग भी बन रहा है। ऐसे में चंद्र ग्रहण के दौरान लोगों को बहुत संभलकर रहने की सलाह दी जा रही है। चंद्र ग्रहण के समय मंगल और बृहस्पति जैसे प्रमुख ग्रह वक्री अवस्था में रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में किसी ग्रह के वक्री होने का मतलब उसकी उल्टी चाल से होता है।

कितने बजे से लगेगा सूतक
सुबह 8 बजकर 29 मिनट से हो जाएगी

सूतक काल में कुछ नियमों का करें पालन
सूतक लगने के बाद सिलाई कढ़ाई का काम न करें।
गर्भवती महिलाएं विशेष ध्यान रखें। गर्भवती महिलाएं सूतक से लेकर ग्रहण समाप्त़ होने तक बाहर न निकलें और अपने पेट पर सूतक लगने से पहले ही गेरू लगा लें।
सूतक काल में भोजन से परहेज करें, लिक्विड डाइट ले सकते हैं। गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के लिए ये नियम लागू नहीं होता है।
खाना न बनाएं और चाकू, कैंची आदि का प्रयोग करने से परहेज करें घर के मंदिर में पूजा न करें। मानसिक जाप करना शुभ होता है, वो कर सकते हैं।
खाने की वस्तु में तुलसी का पत्ता डालें। लेकिन उसे सूतक से पहले ही तोड़ लें।
किन राशियों पर ज्यादा प्रभाव?
08 नवंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण का पांच राशियों पर सबसे ज्यादा असर होगा। इसलिए इन राशि के जातकों को बहुत संभलकर रहने की सलाह दी जा रही है। चंद्र ग्रहण के दिन वृष, मिथुन, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों को बहुत संभलकर रहना होगा। इन जातकों को सेहत, आर्थिक, करियर और कारोबार के मोर्चे पर नुकसान झेलना पड़ सकता है।

कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण?

भारतीय समयानुसार, साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को शाम 5 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. ऐसे में चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 9 बजकर 21 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा.

भारत समेत कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?
Chandra Grahan 2022:साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत समेत उत्तरी-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिन्द महासागर, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के अधिकांश हिस्सों से दर्शनीय होगा। दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप और अफ्रीका महाद्वीप से कोई ग्रहण दिखाई नहीं देगा।

Related Articles

Back to top button