घर से भाग कर मंदिर में किया प्रेम विवाह और अदालत से सुरक्षा की लगाई गुहार,और फिर शादी के चंद घंटों बाद ही प्रेमिका की मिली फंदे पर लटकी लाश,आखिर ऐसा क्या हुआ

फरीदाबाद में शादी के कुछ ही घंटों बाद सेक्टर-30 पुलिस लाइन स्थित सुरक्षा घर में एमबीए की छात्रा का शव पंखे से लटका मिला। शुक्रवार को ही बल्लभगढ़ के गांव हीरापुर निवासी गायत्री ने पलवल के गांव औरंगाबाद के युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। आर्य समाज मंदिर में शादी करने के बाद नवविवाहित जोड़े ने अदालत से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। कोर्ट ने उन्हें सुरक्षा घर भेज दिया। शुक्रवार शाम को गायत्री पति दिनेश के साथ सुरक्षा घर पहुंची। लेकिन शनिवार सुबह उसका शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। दोनों एक दूसरे को तीन वर्षों से जानते थे। सेक्टर-31 थाना प्रभारी वीरेंद्र खत्री ने बताया दिनेश पलवल के एक कॉलेज में एमबीए के छात्र है और गायत्री भी वहीं पढ़ती थी। शुक्रवार को गायत्री घर से परीक्षा देने निकली थी।
दिनेश और गायत्री ने परिवार को बिना बताए सेक्टर-11 आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। सुरक्षा घर में पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग कमरे बने हैं।
शुक्रवार रात गायत्री और दिनेश अलग-अलग कमरे में सोए थे। गायत्री के साथ वाले कमरे में एक अन्य युवती भी रह रही थी। उनके साथ एक महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी पर थी।
सुबह महिला पुलिसकर्मी ने गायत्री का शव फंदे पर झूलता हुआ देखा और अधिकारियों को मामले की सूचना दी।
पुलिस लाइन गेट के बाहर युवती के परिजनों ने कई घंटों तक हंगामा किया और पुलिस पर आरोपी को बचाने के आरोप लगाए।



