घर में घुसी तेज रफ्तार ट्रक, सात लोगों की दर्दनाक मौत – RGH NEWS
देश

घर में घुसी तेज रफ्तार ट्रक, सात लोगों की दर्दनाक मौत

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक के सड़क किनारे झोपड़ियों से टकरा जाने से चार बच्चों सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गये। मीडिया की एक खबर से यह जानकारी मिली।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब लोधरण जिले के दुन्यापुर शहर में तेज रफ्तार ट्रक सड़क से फिसलकर पास में स्थित झोपड़ियों में जा घुसा।

पुलिस और बचाव दल दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों तथा शवों को तहसील मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया। खबर में कहा गया है कि उपायुक्त और जिला पुलिस ने प्रत्येक मृतक के परिवारों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button