देश

घर के सामने कर्नल को मारी गोली, फैली सनसनी

तेहरान । ईरान के तेहरान से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही हैं। यहां बाइक पर सवार दो बंदूक धारियों ने घर के सामने कार में बैठ कर्नल को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने मृतक को पांच गोली से छलनी कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक इस मामलें में कोई सुराग नहीं मिला है। ईरान सरकार कर्नल की हत्या और इस साजिश में शामिल लोगों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि इस हमले में इजरायली खुफिया एजेंसी के नेटवर्क के एक सदस्य को पकड़ा गया है।रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

हालांकि इसने घटना के बारे में अधिक ब्योरा नहीं दिया। इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद पर इस हमले का शक है। सरकारी मीडिया ने कहा कि राजधानी के बीचो-बीच में दो हमलावरों ने कर्नल हसन सैयाद खोदयारी को उस समय पांच गोलियां मार दीं जब वह अपनी कार में थे।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button