घरघोड़ा प्रभारी रंजीत गुप्ता ने लैलुंगा थाना क्षेत्र के बुधियारिन बंजारे के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब जप्त कर जेल दाखिल की कार्यवाही की – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

घरघोड़ा प्रभारी रंजीत गुप्ता ने लैलुंगा थाना क्षेत्र के बुधियारिन बंजारे के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब जप्त कर जेल दाखिल की कार्यवाही की

Raigarh News माननीय कलेक्टर श्री भीम सिंह के मार्गदर्शन में और सहायक आयुक्त आबकारी श्री प्रकाश पाल के निर्देशन में अवैध महुआ शराब विक्रेताओं पर लगातार कार्रवाई आबकारी टीम कर रही है।।

आज दिनांक 29.4.22 को मुखबिर की सूचना पर कि लैलुंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत भदरापारा निवासी बुधियारिन बंजारे अपने घर से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रही है,, मुखबीर की सूचना की विश्वसनीयता पर बुधियारिन बंजारे के घर छापा मारा गया.. घर की तलाशी में शयनकक्ष से 10 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)34(2)59(क)के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से माननीय न्यायालय ने जेल दाखिल का आदेश दिया।।

इस योजना से इलाज के लिए मिलेंगे 20 लाख रुपये
उक्त कार्यवाही आबकारी उड़नदस्ता एवं घरघोड़ा प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई एवं हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक पैत्रुस मिंज, रघुनाथ पैकरा प्रभुवन बघेल एवं नगर सैनिक कन्हैयालाल साहू निर्मल साव अजय कसेर शत्रुघ्न सिदार एवं महिला सैनिक उर्सेला एक्का सरोज कंवर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button