ग्रामीण डाक विभाग ने निकाली 40889 पदों पर बंपर नौकरियां, ऐसे करें आवेदन….

India Post GDS Recruitment 2023: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर बंपर भर्तियां (Sarkari Naukri 2023) निकाली हैं. इन पदों के लिए आज से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. अभ्यर्थी डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ने के बाद ही इन पदों के लिए आवेदन करें.
शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी भी बोर्ड से 10वीं परीक्षा पास होना अनिवार्य है. साथ ही अभ्यर्थी को कंप्यूटर की भी जानकारी होनी चाहिए. वहीं आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थी को 5 वर्ष की छूट दी गई है.
Also Read ग्रामीण डाक विभाग ने निकाली 40889 पदों पर बंपर नौकरियां, ऐसे करें आवेदन….
आवेदन शुल्क
India Post GDS Recruitment 2023 इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को 100 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. वहीं महिला / ट्रांस-महिला और सभी अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है. वहीं इन पदों पर आवेदकों का चयन मेरिट के जरिए किया जाएगा. मेरिट शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की जाएगी.



