गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख...! – RGH NEWS
देश

गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख…!

Delhi दिल्ली के घेवरा गांव के नरेला रोड स्थित एक गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलने ही दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग बुझाने का काम चल रहा है। आग कैसे लगी अभी तक ये पता नहीं चल पाया है। साथ ही कितना नुकसान और जान-माल की हानि का आंकलन नहीं हो पाया है। दिल्ली अग्निशमक विभाग के कर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं।

औद्योगिक क्षेत्र बवाना की एक फैक्ट्री में सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक आग लग गई थी। आग बेसमेंट से शुरू हुई और उपरी मंजिलों में फैल गई। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आग को 6-7 घंटे में काबू पाया जा सका।

 

Read more रिजर्व बैंक में निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन…

 

 

 

Delhiबवाना के सेक्टर-3 स्थित फैक्ट्री में आग लगने की सूचना सोमवार शाम पांच बजे के करीब दमकल विभाग के नियंत्रण कक्ष को मिली। इसके बाद आग को नियंत्रित करने के लिए बवाना, नरेला, अलीपुर समेत आसपास के फायर स्टेशन से गाड़ियों को बुलाया गया, लेकिन आग लगातार फैलती गई।

Related Articles

Back to top button