गैस सिलेंडर लीकेज होने से भीषण विस्फोट, चपेट में आए 20 से अधिक लोग

Gas Cylinder Fire बिहार में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक घर में रिसाव के कारण रसोई गैस में सिलेंडर में आग लग गई। इस हादसे में 20 से अधिक लोग चपेट में आ गए है और आठ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना पूर्वी चंपारण के पलनवा थाना क्षेत्र का है। जहां पखनहिया गांव निवासी अच्छे लाल साह के घर में गुरुवार की रात रसोई गैस रिसाव हुआ। बताया जा रहा है कि खाना बनाने के लिए जब गैस जलाया गया तो उसी दौरान सिलेंडर में आग लग गई और पूरे घर में आग तेजी से फैल गया।
Read more: IIM की MBA स्टूडेंट से जॉब के बहाने ऑनलाइन फ्रॉड
Gas Cylinder Fire घर में मौजूद 20 लोग झूलस गए जिसमें आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों की इलाज अस्पताल में चल रहीह है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने की काफी कोशिश की।