*✍️गेम खेलने की लत ने ले ली एक 18 साल के लड़के की जान...रात भर खेलता था गेम नींद पूरी नही होने की वजह से एक दिन हो गयी मौत....* – RGH NEWS
मनोरंजन

*✍️गेम खेलने की लत ने ले ली एक 18 साल के लड़के की जान…रात भर खेलता था गेम नींद पूरी नही होने की वजह से एक दिन हो गयी मौत….*

थाइलैंड (Thailand) के रहने वाले 18 साल के लड़के को ऑनलाइन गेम्स खेलने का शौक था. वो अपने कमरे के अंदर गेम (Boy playing Online Game) खेलता रहता था. लड़के के माता-पिता को भी इस बात का अंदाज़ा नहीं था कि उनका बेटा रात में जागकर गेम खेलता है. लड़के की मां का कहना है कि उन्हें अपने बेटे के गेम एडिक्शन को लेकर कभी चिंता नहीं होती थी. हालांकि उनका बेटा ज्यादातर वक्त मोबाइल फोन (Mobile Game) में गेम खेलता रहता था. कभी कम्प्यूटर तो कभी मोबाइल पर उसके गेम्स चलते रहते थे.

नींद की कमी के चलते हो गई मौत
लड़के की मां ने बताया कि वे अपने बेटे के बगल वाले कमरे में ही सोती थीं. उन्हें बेटे के कमरे से बाथरूम की आवाज़ें आती थीं, क्योंकि वो रात को नहाता था. द सन के मुताबिक लड़का पूरी रात दरवाज़ा बंद करके गेम खेलता रहता था. इसी बीच एक दिन लड़के ने रात में अपना फोन भी नहीं उठाया, न ही उसके कमरे का दरवाज़ा खुल रहा था. जब पड़ोसियों की मदद से दरवाज़ा खोला गया तो वो बिना शर्ट से बेसुध पड़ा हुआ था. उसके पास ही उसका मोबाइल भी पड़ा था. पुलिस का कहना है कि चूंकि लड़का ज्यादा सोता नहीं था और उसके शरीर को रेस्ट नहीं मिल रहा था. ऐसे में संभव है कि उसकी मौत नींद की कमी से दिल का दौरे पड़ने के चलते हुई.

इससे पहले भी थाइलैंड में दो साल पहले एक लड़के की मौत गेम एडिक्शन से हो चुकी है. वो भी रात-रात भर गेम खेलता था और स्कूल से मिले हाफ टर्म ब्रेक में भी ऐसा ही करने लगता था. कुछ दिनों पहले इंडोनेशिया से भी गेमिंग एडिक्शन की तस्वीर सामने आई थी, जिसमें टीनएजर बाढ़ के पानी के बीच बैठकर गेम खेल रहे थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button