गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए बॉयफ्रेंड चढ़ा टंकी पर और SDM से लगाई गुहार, कहा – मेरी शादी करवाओ नहीं तो

boyfriend climbed on the tank : राजगढ़: अपने वो बॉलीवुड की फेमस फिल्म शोले तो देखी होगी। जिसमे वीरू बसंती से शादी करने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गया था। ऐसा ही एक खबर मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से सामने आ रही है। जहां एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गया। आपको लग रहा होगा ये कोई मजाक है। लेकिन ये बिलकुल सच है। नाबालिक गर्ल फ्रेंड से शादी करने की ज़िद में प्रेमी नशे की हालात में टंकी पर चढ़ गया। इतना ही नहीं युवक ने इस दौरान अपने आपको चाकू से घायल भी कर लिया।
नाराज बॉयफ्रेंड पानी की टंकी पर चढ़ा
बता दें कि ये मामला मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले का है। जहां प्रेमी अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था। इस दौरान प्रेमिका की मां आ गई और युवक को डाटने लगी साथ ही बेटी से दूर रहने की बात भी कही जिससे नाराज होकर बॉयफ्रेंड पानी की टंकी पर चढ़ गया। अपने हाथ पर चाकू मारकर उसने खुद को लहूलुहान भी कर लिया और चक्कर खाकर वहीं गिर पड़ा। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा। और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
Read more:मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल हटाए गए कुरूद बीईओ
लड़की के माता-पिता ने युवक को दूर रहने की समझाइश दी
मिली जनकारी के अनुसार युवक का नाम दीपक मालवीय है जो कि मध्यप्रदेश के राजगढ़ का ही रहने वाला है। पेशे से दीपक मालवीय (20) इलेक्ट्रिशियन है। 3 साल पहले 17 साल की उम्र में उसे मोहल्ले की एक नाबालिग लड़की से प्यार हो गया था। बात आगे बढ़ी तो दोनों ने शादी करने की कसमें खा लीं। हालांकि गर्लफ्रेंड का अब भी नाबालिग होना शादी के आड़े आ रहा है। मोहल्ले में चर्चा हुई तो लड़की के माता-पिता ने युवक को दूर रहने की समझाइश दी थी।
इलाज के बाद काउंसलिंग के लिए जब दीपक को खिचलीपुर SDM पल्लवी वैद्य के पास ले जाया गया। एसडीएम के सामने युवक ने अपनी पूरी प्रेम कहानी बयां की। साथ ही SDM से शादी करने की गुहार भी लगाई। साथ ही ये भी बताया कि मेरी गर्लफ्रेंड की 2500 वीडियो और 250 फोटो हैं, मैं उनका क्या करूं, उससे मेरी शादी करवाओ। हालांकि SDM ने दीपक को समझने की बहुत कोशिश की साथ ही कहा कि वो फोटो और वीडियो डिलीट कर दे। लेकिन वो सुनने को तैयार नहीं है।
boyfriend climbed on the tank : लड़के ने कहा- मैडम लड़की की मां ने उसे जिस दिन टॉर्चर किया था, उसे मारा था, उस दिन भी मैंने अपना हाथ काट लिया था। क्योंकि उसे तकलीफ हुई थी, इसलिए मुझे भी तकलीफ होनी चाहिए। मैं 18 साल की होने तक नहीं, 21 साल की होने तक उसका इंतजार कर सकता हूं, लेकिन उसके घरवालों ने उसकी कहीं और शादी कर दी तो आप मुझे लिखित में दे सकते हो क्या कि उसकी इसके पहले शादी नहीं होगी। इसके साथ ही आगे लड़के ने कहा अगर मुझे लड़की की मां से लिखित लेटर चाहिए। फिर मैं उसका इंतजार करूंगा। मैं जेल भी जाने को तैयार हूं। यदि मेरी इज्जत खराब हुई तो मैं कुछ भी कर सकता हूं। आप खुद समझ जाइए।



