देश

गंगा नदी में भरभराकर गिरा 100 फीट का पुल, देखें वीडियो

Bridge Collapses in Bhagalpur भागलपुर। इस समय की एक बड़ी खबर बिहार के भागलपुर से सामने आ रही है। जहां गंगा नदी पर बन रहा फोरलेन पुल भरभराकर नदी में गिर गया है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के भागलपुर जिले में गंगा नदी पर फोरलेन पुल बन रहा था। रविवार दोपहर बाद अचानक यह पुल भरभराकर गिर गया।

बताया जा रहा है कि सुलतानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन फोरलेन पुल एक बार फिर जमींदोज हो गया। निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया। कई पिलरों के 30 से अधिक स्लैब यानी 100 फीट लंबा हिस्सा भरभराकर ढह गया। यह भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में बन रहा यह पुल खगड़िया और भागलपुर जिलों को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है।

 

Read more: छत्तीसगढ़ में तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश,आकाशीय बिजली की चपेट में आए 3 युवक

भागलपुर से खगड़िया को जोड़ने वाला यह प्रोजेक्ट अंग क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर माना जा रहा था। लेकिन अब पुल के अचानक गिर जाने से प्रोजेक्ट के निर्माण में जुटी एजेंसी के साथ-साथ स्थानीय लोगों की आस को बड़ा झटका लगा है।

Bridge Collapses in Bhagalpur इस पुल का निर्माण 1717 करोड़ की लागत से इस पुल का निर्माण हो रहा था। अगुवानी के तरफ से पुल के पाया नंबर 10,11,12 के ऊपर का पूरा स्ट्रक्चर गिर गया है जो लगभग 200 मीटर का हिस्सा होगा। पुल के स्ट्रक्चर गिरने का कारण अभी स्पस्ट नहीं हो पाया है। इस महासेतु का निर्माण एसपी सिंगला कंपनी द्वारा किया जा रहा है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button