छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Umesh patel: खेल मंत्री श्री उमेश पटेल ने बोरे-बासी खाकर श्रमिकों को दिया सम्मान

Umesh patel रायपुर 01 मई 2023/ खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आज श्रमिकों के सम्मान में बोरे बासी खाकर दिन की शुरूआत की। उन्होंने बोरे बासी के साथ पारंपरिक तौर पर खाए जाने वाली पाताल चटनी, प्याज और बड़ी का भी स्वाद लिया।

Read more: मुख्यमंत्री ने दो महिला श्रमिकों को ई-रिक्शा वितरित किए

Umesh patel मंत्री श्री पटेल ने सभी प्रदेशवासियों एवं श्रमिकों को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि श्रमिकों ने अपने कठिन श्रम से देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज का दिन सही मायनों में श्रमिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्रमिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने हुए बोरे बासी तिहार की शुरूआत की थी। उन्होंने कहा कि बोरे बासी हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें पौष्टिक तत्वों का समावेश होने सेे यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभप्रद है। यहां सभी वर्गों के द्वारा बडे चाव से बोरे बासी खाया जाता है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button